भूलना चाहते हैं उस दर्द को , दुखता है जो हर दम ,
याद उनकी साथ है , हंसी में उड़ा देना चाहते हैं हम ...
काश हँसते -हँसते दिल की ये धड़कन थम जायें किसी रोज ,
इस दिल के दर्द की भनक न होने पाए कभी उनको .....
आँखों के रस्ते, दिल में उतरने की तमन्ना रखते हैं, दिल की धड़कन तेरी पढ़ पाए, इस उम्मीद में हम जिया करते हैं,
आँखों ने तेरी वायेदे कियें थे जो, उस सरूर में जिए जाते हैं हम,
दिल की धड़कन ले रही होगी नाम हमारा, इस उम्मीद पर दुनिया कायम है अब......