Showing posts with label farq. Show all posts
Showing posts with label farq. Show all posts

Sunday, June 26, 2011

फर्क सिर्फ इतना है....



वो  चाह  कर  भी  याद  नहीं  रख  पाते ,
हम  चाह  कर  भी  उन्हें  भूल  नहीं  पाते ....

वो  कुछ  पल ,

और  हम  ज़िन्दगी  भर  उन्हें  महसूस  करना  चाहते  हैं ....
वो  आँखों  से ,
और  हम  उन्हें  दिल  से  महसूस  किये  जाते  हैं ....

वो  आते  हैं  और  हँस  के  निकल  जाते  हैं ,
हम  आंखें  नम  कर  बस  बैठे  रह  जाते  हैं .....
दिल  हमने  दिया ,
दिल  की  हर  बात  को  हम  सीने  से  लगाते  हैं ,
वो  तो  बस  हंसी  में  सब  बातें  उड़ाते  हैं .....

उनकी  हर  बात  इस   दिल  की  गहराईओं   को  छु  जाती  है  ,

हम  सब  चाह  कर  भी  कुछ  न  कह  सके ....
याद  हम  रहे  न  रहे , फर्क  सिर्फ  इतना  है ,
वो  दिल  में  हमारे  घर  कर  गए ........